Dr. Sunil Patidar

पुरुषों में यौन (गुप्त) रोगों के कारण और ईलाज

पुरुषों में यौन (गुप्त) रोगों के कारण और ईलाज

आज के समय में 100 में से 10 पुरुष यौन समस्याओं ग्रसित हैं। पुरुषों में यौन समस्याएं किसी भी समय हो सकती हैं, लेकिन जेसे जेसे उम्र बढ़ने लगती योन समस्या अधिक हो जाती हैं। लगभग अधिकांश यौन समस्याओं का इलाज करना संभव है - यदि आप भी किसी प्रकार योन समस्या चिन्तित हैं तो किसी अच्छे चिकित्सक से परमर्श करे।

  • पुरुषों में यौन (गुप्त) रोग के प्रकार
  • पुरुषों में यौन समस्याओं के कारण
  • पुरुषों की सेक्स समस्याओं का निराकरण
  • पुरुषों की सेक्स समस्याओं के लिए जरूरी टेस्ट
  • पुरुषों में सेक्स समस्याओं के उपचार के तरीके
  • पुरुषों में सेक्स समस्याओं के लिए रोकथाम
  • यौन रोग के लिये अच्छे चिकिस्सक

पुरुषों में यौन या गुप्त रोगों के प्रकार –

स्तंभन दोष क्या है - सेक्स के लिए लिंग के खड़े होने और खड़े रहने में समस्या होना। कभी-कभी जिसे नपुंसकता कहा जाता है

  • शीघ्र स्खलन (शीघ्रपतन), उस अवस्था को कहा जाता है जब सेक्स के दौरान जल्दी इच्छा से पहले या सामान्य समय से पहले लिंग का स्खलन हो जाये ।
  • संकोची स्खलन या मंद स्खलन, उस अवस्था को कहा जाता है जब आदमी का लिंग स्खलन धीमा होता है ।
  • रेट्रग्रेड इजैक्यूलेशन, उस अवस्था को कहा जाता है जहां वीर्य स्खलन लिंग के मुँह से बाहर नहीं आता उसकी जगह मूत्राशय में चला जाता है।
  • सेक्स में कम रुचि उस अवस्था को कहा जाता है जब, सेक्स ड्राइव या कामेच्छा पुरूषोंमें न हो।


पुरुषों में यौन समस्याओं के क्या कारण हैं -

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के निम्नलिखित कारण हो सकते है:-

  • शारीरक कारण हो सकता है
  • या शुगर की बीमारी (डायबिटीज) हों
  • हृदय रोग और अन्य दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं हों
  • शराब का अत्याधिक सेवन करना
  • दवाओं का दुरूपयोग करना
  • इलाज के साइड इफ़ेक्ट होना
  • कुछ एंटीडेप्रेसेंट्स होना
  • तनाव ,चिंता, अवसाद होना
  • यौन प्रदर्शन पर चिंता होना या यौन प्रदर्शन के बारे में अवास्तविक उम्मीदें लगा लेना
  • रिश्ते की समस्याएं होना
  • कम टेस्टोस्टेरोन होना
  • पिछले यौन अनुभव जो बहुत ही दर्दनाक रहे हो इत्यादि

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के निराकरण क्या हो सकते है -

  • सबसे पहले डॉक्टर ऐसे व्यक्ति के लक्षणों के बारे में पूछताछ करता है, उस व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री की समीक्षा भी करनी होती है और इन सबके बाद शारीरिक जांच कर सकता है।
  • कोई अच्छा यौन स्वास्थ्य क्लिनिक निदान करने में सक्षम हो सकता है - या अतिरिक्त मूल्यांकन, परीक्षण या उपचार के लिए ऐसे मामलो बड़े विशेषज्ञों को रेफर किया जा सकता है।
  • ऐसे विशेषज्ञ जो पुरुषों की सेक्स समस्याओं में मदद कर सकते हैं वो इस प्रकार हैं:-
    • जो मूत्र पथ और प्रजनन प्रणाली के विशेषज्ञ हैं उन्हें मूत्रविज्ञानी कहा जाता है।
    • जो हार्मोन को प्रभावित करने वाली स्थिति में विशेषज्ञ हैं उन्हें एंडोक्रिनोलॉजिस्ट कहा जाता है।
    • जो शरीर के तंत्रिका नेटवर्क में विशेषज्ञ हैं उन्हें योरोलॉजिस्ट कहा जाता है।
    • इसमें सेक्स चिकित्सक या सलाहकार और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी होते है।

पुरुषों में सेक्स समस्याओं के लिए कोन से टेस्ट किये जा सकते है-

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के निदान के लिए जो टेस्ट्स किये जाते हैं वो इस प्रकार हैं

  • जेसे कोई हार्मोन की समस्या हो जैसे कम टेस्टोस्टेरोन और कोई अज्ञात चिकित्सा समस्या जैसे कि मधुमेह, इसकी पहचान के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है।
  • किसी प्रकार की रुकावट है या प्रतिबंध के लिए लिंग का रक्त प्रवाह जांचना जरूरी होता है।
  • किसी दूसरे प्रकार की सवेंदन सम्बन्धी हानि जैसे मधुमेह की जटिलता के लिए तंत्रिका जांच करना।
  • नाइट-टाइम लिंग कठोरता परीक्षण करना, यह देखने के लिए कि रात को होने वाले प्राकृतिक इरेक्शंस एक सामान्य आदमी की तुलना में अधिक मजबूत है या नहीं , जो मनोवैज्ञानिक कारणों का संकेत दे सकता है।

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के उपचार के क्या-क्या तरीके हो सकते हैं -

पुरुषों की सेक्स समस्याओं का उपचार इस पर निर्भर करेगा की उपचार के लिए कौनसे दृष्टिकोण का प्रयोग किया जाता हैं। इसमें निम्नलिखित दृष्टिकोण शामिल हो सकते हैं:-

  • पहले से पहचानी हुए चिकित्सा स्थितियों का इलाज करना।
  • हम इरेक्शन में सुधार करने के लिए दवाओं, इंजेक्शन, जेल या छर्रों का प्रयोग कर सकते है।
  • जैसे - टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी। इसका प्रयोग किसी भी असंतुलन को ठीक करने के लिए हार्मोन उपचार में किया जाता है।
  • पुरुषो में चिंता या अवसाद में मदद करने और मुद्दों पर चर्चा करने, जिसमें पुरुष की साथी शामिल हो सकती हैं, के लिए मनोवैज्ञानिक चिकित्सा, परामर्श या सेक्स थेरेपी की जाती है।
  • इरेक्शंस में मदद करने के लिए वैक्यूम उपकरणों या पेनिल प्रत्यारोपण सहित यांत्रिक उपकरणों का उपयोग किया जाता है ।
  • होमेओपेथिक पध्धती के ईलाज से इस प्रकार सारी समस्यायों का जड़ से ईलाज किया जा सकता है ।

हर बार ये देखा गया है कि उपचार से समस्या ठीक हो जाती है। लेकिन उपचार की सफलता समस्या के कारण और उपचार के दृष्टिकोण पर निर्भर करती है।


पुरुषों की सेक्स समस्याओं की रोकथाम एवं उपाय -

पुरुषों में सेक्स समस्याओं को हमेशा रोका नहीं जा सकता है, लेकिन सामान्य रूप से स्वास्थ्य की देखभाल के जरिये स्वस्थ सेक्स जीवन बनाए रखने में मदद करने के लिए बहुत से प्रकारके कदम उठाए जा सकते हैं।

  • शराब सम्बंधित दिशा निर्देशों का कढ़ाई से पालन करना होता है ।
  • धूम्रपान छोड़ना आवश्यक है ।
  • तनाव से बचना और उसके लिए उपाय करना ।
  • अधिक आराम करना चाहये ।
  • चिंताओं या समस्याओं के बारे में अपने साथी से बात शेयर करना चाहिए ।